Mobile Tips

मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म हो रही है ? ये 20 गलतियाँ आज ही बंद कर दें

17 min read पढ़ने का समय

मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो क्या करें
मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो क्या करें

आजकल हर किसी की यही शिकायत है - "यार, मेरा फोन तो दो-तीन घंटे में ही डेड हो जाता है!" अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनका मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। मैं आपको ऐसे 20 आसान तरीके बताऊंगा जिन्हें अपनाकर आप अपने मोबाइल की बैटरी लाइफ को दोगुना या तिगुना कर सकते हैं।

बैटरी जल्दी खत्म होने के मुख्य कारण 

पहले यह समझ लेते हैं कि आखिर हमारे फोन की बैटरी इतनी जल्दी क्यों खत्म हो जाती है:

  1. बैकग्राउंड ऐप्स: 70% केस में यही मुख्य वजह होती है जब मैने मोबाइल नया नया लिया था तो मेरे फोन में भी सेम यही प्रॉब्लम आ रही थी ।

  2. हाई ब्राइटनेस: जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस हमारे हेल्थ के ऊपर असर तो डालता भी है साथ ही साथ ये हमारी बैटरी की हेल्थ लाइफ को भी खा जाता है इसीलिए जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस सही नहीं होता है ।

  3. लोकेशन सर्विसेज: अक्सर हम लोग ध्यान नहीं देते और हमारे मोबाइल मैं जीपीएस हमेशा ऑनह रहता है , जिसकी वजह से बैट्री ड्रेन होती रहती है।

  4. पुरानी बैटरी: अगर आपके मोबाइल की बैटरी दो-तीन साल पुरानी हो गई है तो उसकी सेल्फ लाइफ काम हो जाती है।

  5. वायरस या मालवेयर: आजकल मार्केट में कुछ ऐसे वायरस रहित ऐप्स आ गए हैं इसको अनचाहे हम मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन वह बैकग्राउंड में बैटरी को ड्रेन करती रहती है।

Read More - 

20 प्रैक्टिकल टिप्स: बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए

1. बैकग्राउंड ऐप्स को बंद करें (सबसे जरूरी)

ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि बंद करने के बाद भी ऐप्स बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। जो हमारे मोबाइल की बैटरी लाइफ को खाती रहती है।

क्या करें:

  • Android में: जिन लोगों के पास एंड्रॉयड मोबाइल है उनका सबसे पहले मोबाइल के Setting में जाना है, उसके बाद आपको Apps लिखा हुआ दिखाई देगा उसपर click करो , अब जो भी apps के बैकग्राउंड को बंद करना है उस पर क्लिक करोगे तो वहां पर आपको Force Stop लिखा हुआ आएगा उस पर आपको क्लिक करके बंद कर देना होगा।



  • iPhone में: App Switcher से ऊपर स्वाइप करके बंद करें

  • हर दिन सोने से पहले सभी ऐप्स को क्लोज कर दें

2. ब्राइटनेस को ऑटो मोड पर रखें

रात में ज्यादा ब्राइटनेस और भी खतरनाक होती है, क्योंकि अँधेरे में आँखें इतनी रोशनी के लिए तैयार नहीं होतीं। ऊपर से फोन की नीली रोशनी नींद भी खराब कर देती है। इसलिए यार, ब्राइटनेस हमेशा ऑटो या कम रखो, बीच-बीच में आँखों को आराम दो और रात में डार्क मोड ज़रूर इस्तेमाल करो।

मैनुअल ब्राइटनेस हमेशा जरूरत से ज्यादा होती है। ऑटो-ब्राइटनेस से 30% तक बैटरी बच सकती है।

सेटिंग्स पाथ:
Settings > Display > Brightness Level > Auto Brightness ON

3. लोकेशन सर्विसेज बंद करें


GPS और लोकेशन सर्विसेज बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। जब जरूरत न हो तो इन्हें ऑफ कर दें।

कैसे बंद करें:

  • Quick Settings Panel से Location बटन ऑफ करें

  • Settings > Location > OFF कर दें

  • प्रत्येक ऐप के लिए अलग-अलग परमिशन सेट करें

4. बैटरी सेवर मोड यूज करें

अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो Battery Saver / Low Power Mode आपका सबसे अच्छा दोस्त है। Android और iPhone दोनों में यह फीचर पहले से दिया होता है, जो बैकग्राउंड में चल रही गैर-ज़रूरी चीज़ों को बंद कर देता है। इससे फोन की स्पीड थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन बैटरी काफी देर तक चलने लगती है—कई मामलों में 40–50% तक ज़्यादा।

Android में कैसे चालू करें:
Settings में जाएँ → Battery → Battery Saver → Turn ON

iPhone में कैसे चालू करें:
Settings → Battery → Low Power Mode → Turn ON

खासकर जब बैटरी 20–30% रह जाए या बाहर हों और चार्जर पास न हो, तब इसे जरूर ऑन करें। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह छोटी सी आदत आपकी बैटरी लाइफ को काफी बेहतर बना सकती है।

5. अनवांटेड नोटिफिकेशन बंद करें 

कभी कभी मोबाइल के नोटीफिकेशन इतने ज्यादा आने लगते है कि लोग परेशान हो जाते है । इस कारण की वजह से भी बैटरी जल्दी खत्म होने का खतरा बना रहा है । कभी कभी तो अनवांटेड नोटिफिकेशन की संख्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि हम अपनी इंपोर्टेंट इमेल या नोट्स को पढ़ना भी भूल जाते है । 
जिस भी apps को आप इस्तेमाल न करते हो तो उस ऐप्स के सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन को ऑन या ऑफ कर सकते है जिससे आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ काफी हद तक बढ़ जाएगी।

6. डार्क मोड यूज करें

आजकल सभी फोन के अंदर Dark Mode to जरूर ही होता है । आप डार्कमोड का यूज करके अपनी मोबाइल की बैटरी को 40% तक कमकर सकते हो । अगर आप रात के समय ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हो तो डार्क मोड को जरूर on रखें , ये आपके बैटरी के साथ साथ आपके आंखों के ratina को भी स्वस्थ रखते है ।

7. ब्लूटूथ और वाईफाई ऑफ रखें

जब जरूरत न हो तो Bluetooth और WiFi को ऑफ कर दें। ये बैकग्राउंड में सर्च करते रहते हैं और बैटरी खाते हैं। अक्सर4 सभी लोगों के मोबाइल फोन में ब्ल्यूटूथ और वाईफाई हमेशा on ही रहता है।

8. वाईफाई कॉलिंग बंद करें

वाईफाई कॉलिंग, और WiFi को ऑफ कर दें। ये फीचर्स बहुत ज्यादा बैटरी कंज्यूम करते हैं। क्यूंकि जब wifi का रेंज बहुत कम होता है तो उस समय आपका मोबाइल प्रोसेस के लिए बैटरी पर जोर डालता है जिसकी वजह से आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है तो आज से हमेशा अपने मोबाइल की वाईफाई कॉलिंग को ऑफ ही रखे और जब जरूरत हो तो केवल उस समय के लिए ऑन कर सकते है।

9. ऑटो सिंक बंद करें



आपके अपने मोबाइल के अंदर 1 फीचर होता है जिससे आपके email से data सिंक hota रहता है जो मोबाइल की बैटरी को खत्म करता रहता है , तो अभी जाए और इस डेटा सींक को ऑफ कर दे।Gmail, Photos जैसी ऐप्स का ऑटो सिंक बंद कर दें। मैनुअल सिंक करें जब जरूरत हो।


10. एनिमेशन और इफेक्ट्स कम करें

फोन में दिखने वाले एनिमेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन ये बैटरी पर ज़्यादा दबाव डालते हैं। ऐप खोलते-बंद करते समय, स्क्रीन ट्रांज़िशन या मूविंग इफेक्ट्स में प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है। अगर आप इन एनिमेशन को थोड़ा कम कर दें, तो फोन हल्का-फुल्का और बैटरी फ्रेंडली हो जाता है।

Android में आप Developer Options में जाकर Animation Scale को कम या Off कर सकते हैं। iPhone में Reduce Motion का ऑप्शन होता है। इससे फोन तेज़ भी लगेगा और बैटरी भी आराम से ज़्यादा देर चलेगी।

11. स्क्रीन टाइमआउट कम करें

अक्सर हम फोन इस्तेमाल करने के बाद स्क्रीन बंद करना भूल जाते हैं और वही स्क्रीन बेवजह जलती रहती है। यही छोटी सी लापरवाही बैटरी को तेजी से खत्म कर देती है। स्क्रीन टाइमआउट कम करने से फोन थोड़ी देर इस्तेमाल न होने पर अपने-आप लॉक हो जाता है, जिससे बैटरी की बचत होती है।

Android में आप Settings > Display > Screen Timeout में जाकर 30 सेकंड या 1 मिनट चुन सकते हैं। iPhone में Settings > Display & Brightness > Auto-Lock का ऑप्शन होता है। स्क्रीन जल्दी बंद होगी तो बैटरी पर कम दबाव पड़ेगा और चार्ज ज़्यादा समय तक चलेगा।

12. वॉलपेपर सिम्पल रखें

कई लोग नहीं जानते, लेकिन आपके मोबाइल का वॉलपेपर सीधे बैटरी की सेहत पर असर डाल सकता है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इसका फायदा उठा सकते हैं:

  1. गहरे रंग चुनें: अगर आपके फोन की स्क्रीन AMOLED या Super AMOLED है, तो गहरे काले या गहरे रंगों वाला वॉलपेपर रखें। इन स्क्रीन में काला पिक्सेल बंद हो जाता है, जिससे बैटरी की बचत होती है।

  2. Simple Static (स्थिर) Image: लाइव वॉलपेपर या एनिमेटेड वॉलपेपर बैटरी बहुत खाते हैं। एक साधारण, स्थिर तस्वीर सबसे अच्छा विकल्प है।

  3. मिनिमलिस्ट स्टाइल: बहुत ज्यादा डिटेल, चमकीले रंग और हाई-कंट्रास्ट वाली तस्वीरें स्क्रीन को ज्यादा पावर खर्च करने के लिए मजबूर करती हैं। साधारण और मिनिमल डिज़ाइन बेहतर हैं।

लाइव वॉलपेपर और एनिमेटेड वॉलपेपर बैटरी खाते हैं। सिंपल डार्क वॉलपेपर यूज करें।

13. ऐप्स को मैनुअल अपडेट करें

सॉफ्टवेयर अपडेट होने का प्रोसेस बहुत ही लंबा होता है जिसकी वजह से मोबाइल के बैटरी जल्दी खत्म होने लग जाती है । कभी कभी तो ऐसा होता है कि हम कही बाहर घूमने निकले होते है या फिर कोई ऑफिस की इंपॉर्टेंट काम कर रहे हो तभी हमारा 4मोबाइल अपडेट होने लगता है। जिसकी वजह से हम अपना जरूरी काम सही से कर नहीं पाते तो आप याद रखो अपने मोबाइल की सॉफ्टवेयर अपडेट्स को auto mode से हटा दे मतलब कि Off कर दे जिससे आपको ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े ।
ऑटो अपडेट बंद करें। जब चार्जिंग पर हों तभी ऐप्स अपडेट करें क्यूंकि ये अपडेट् प्रोसेस में बहुत ज्यादा टाइम कभी कभी लग जाता है।

14. अनवांटेड विजेट्स हटाएं

जी हाँ, होमस्क्रीन पर अनवांटेड विजेट्स (Widgets) बैटरी के 'छुपे हुए दुश्मन' की तरह काम करते हैं। ये छोटे-छोटे ऐप के टुकड़े लगातार बैकग्राउंड में अपडेट होते रहते हैं, डेटा इस्तेमाल करते हैं, और प्रोसेसर पर लोड डालते हैं। नतीजा? बैटरी बिना वजह खत्म होती जाती है।

इन्हें हटाना बेहद आसान है:

  1. होमस्क्रीन पर उस विजेट को लंबे समय तक दबाए रखें।

  2. 'हटाएं' (Remove) या ऊपर दिख रहे 'क्रॉस' के आइकन पर टैप करें।

  3. साथ ही, सेटिंग्स में जाकर यह भी चेक करें कि कौन-से विजेट ऑटो-अपडेट हो रहे हैं और उनकी फ्रीक्वेंसी कम कर दें।

थोड़ी सफाई से आप होमस्क्रीन को साफ-सुथरा बना सकते हैं और बैटरी लाइफ में खासा सुधार देख सकते हैं। याद रखें, हर छोटा कदम बड़े बदलाव लाता है।

होम स्क्रीन के विजेट्स रियल-टाइम डेटा अपडेट करते रहते हैं। जरूरत के विजेट्स ही रखें।

15. चार्जिंग के गलत तरीके बदलें

  • रातभर चार्ज न करें

  • 20% से नीचे जाने से पहले चार्ज करें

  • 80-90% तक ही चार्ज करें

  • ओरिजिनल चार्जर ही यूज करें

16. हेवी गेम्स और ऐप्स कम यूज करें

हेवी गेम्स और ऐप्स आपके फोन के लिए बिल्कुल हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन जैसे होते हैं। ये बैटरी को दिन-रात रिंग में उतार देते हैं। जैसे ही आप ऐसे ऐप्स खोलते हैं, फोन का CPU और GPU पूरी ताकत से काम करने लगते हैं, जिससे फोन गर्म होने लगता है और बैटरी पलक झपकते ही खत्म होने लगती है।

यही वजह है कि कुछ देर गेम खेलने के बाद फोन गरम भी लगता है और चार्ज भी तेजी से गिरता हुआ दिखता है।ध्यान रखने योग्य बातें:

  1. सेशन छोटा रखें: लंबे गेमिंग सेशन की बजाय छोटे-छोटे ब्रेक लें। इससे फोन को ठंडा होने और बैटरी को हल्का आराम मिलने का मौका मिलता है।

  2. ग्राफिक्स सेटिंग्स समझदारी से: अधिकतर गेम्स में ग्राफिक्स की क्वालिटी (High, Medium, Low) कम करने का विकल्प होता है। मीडियम या लो सेटिंग चुनकर आप बैटरी पर जबरदस्त असर देख सकते हैं।

  3. बैकग्राउंड बंद करें: गेम खेलने के बाद उसे सिर्फ मिनिमाइज़ करने की बजाय, बिल्कुल बंद कर दें। बैकग्राउंड में चलते रहने से भी पावर खपत होती रहती है।

थोड़ी सूझबूझ से आप मनोरंजन और बैटरी लाइफ के बीच एक स्वस्थ संतुलन बना सकते हैं।

PUBG, Free Fire जैसे गेम्स और HD वीडियो एडिटिंग ऐप्स बैटरी तेजी से खत्म करते हैं। इनका कम यूज करें।

iPhone मोबाइल बैटरी ड्रेन प्रॉब्लम – पूरी जानकारी

👉 https://hinditechguide.com/blog/iphone-mobile-battery-drain-problem-hindi

17. बैटरी हेल्थ चेक करें

अपने फोन की बैटरी हेल्थ को समय-समय पर चेक करना बहुत ज़रूरी होता है। इससे आपको पता चलता है कि आपकी बैटरी कितनी ठीक हालत में है और आगे चलकर कोई दिक्कत तो नहीं आने वाली। अगर आप पहले से बैटरी की हालत समझ लेते हैं, तो अपनी चार्जिंग और फोन इस्तेमाल करने की आदतों में बदलाव भी कर सकते हैं।

बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें?

  • सेटिंग्स में देखें ज्यादातर नए स्मार्टफोन में Settings → Battery के अंदर Battery Health या Battery Status का ऑप्शन मिल जाता है।
  •  प्रतिशत पर ध्यान दें  यहाँ आपको बैटरी की क्षमता प्रतिशत (%) में दिखेगी। अगर बैटरी हेल्थ 80% या उससे ज्यादा है, तो सब ठीक है 👍 80% से कम होने का मतलब है कि बैटरी अब पहले जितनी पावर स्टोर नहीं कर पा रही।
  •  ऐप्स की मदद लें अगर फोन में यह ऑप्शन नहीं मिलता, तो Play Store पर मौजूद कुछ बैटरी चेक करने वाले ऐप्स से भी बैटरी की सही जानकारी मिल सकती है।

18. सॉफ्टवेयर अपडेट करें

अगर आपका आप अपना नया फ़ोन बहुत लम्बे  समय से उपयोग कर रहे है और सॉफ्टवेयर , मोबाइल apps  को अपडेट समय समय पर नहीं कर रहे है तो भी आपके मोबाइल की बैटरी ड्रेन हो सकती है। नए सॉफ्टवेयर अपडेट में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन होता है। फोन को लम्बे समय तक उपयोग में लाना है तो अपने फ़ोन को हमेशा अप  टू डेट रखें।

19. एक्सटर्नल बैटरी बैंक यूज करें

अगर आप  बाहर ज्यादा  Time रहते है या फिर ट्रेवल करते रहते है तो आप अपने साथ पावर बैंक रखें। इससे फोन को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा। 

 मोबाइल फोन बैटरी प्रॉब्लम – कारण और समाधान

👉 https://hinditechguide.com/blog/mobile-phone-battery-problem-hindi

20. बैटरी कैलिब्रेशन करें

कभी-कभी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी या दूसरे मोबाइल के फ़ोन का चार्जर गलती से हम अपने घर पर कर लेते है  जिसके  कारण बैटरी परसेंटेज गलत दिखता हैजो की  बैटरी कैलिब्रेशन से यह ठीक किया जा सकता है ।

कैलिब्रेशन मेथड:

  1. फोन को 100% तक चार्ज करें

  2. पूरी तरह से यूज करके 0% तक ले जाएं

  3. फिर से 100% तक चार्ज करें

  4. यह प्रोसेस महीने में एक बार करें

मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या 👉 https://hinditechguide.com/blog/mobile-battery-problem-hindi

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: क्या मोबाइल रातभर चार्ज पर लगा रह सकता है?

जवाब: नहीं, आधुनिक फोन्स में ओवरचार्ज प्रोटेक्शन है लेकिन फिर भी रातभर चार्ज न करें। इससे बैटरी हीट होती है और लाइफ कम होती है।

Q2: पावर बैंक से चार्ज करना सही है?

जवाब: हां, लेकिन अच्छी क्वालिटी का पावर बैंक यूज करें। चीनी मेड सस्ते पावर बैंक बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Q3: बैटरी कब बदलवानी चाहिए?

जवाब: जब:

  • बैटरी 80% से कम हेल्थ दिखाए

  • फोन बिना वजह बंद हो जाए

  • चार्जिंग में दोगुना टाइम लगे

  • बैटरी फूल गई हो

Q4: क्या बैटरी को हमेशा 100% चार्ज करना चाहिए?

जवाब: नहीं, बैटरी को 20-80% के बीच रखना आदर्श है। 100% चार्ज करने से बैटरी पर प्रेशर पड़ता है।

Q5: कितने साल में बैटरी खराब होती है?

जवाब: नॉर्मल यूज में 2-3 साल, हैवी यूज में 1-2 साल में बैटरी की क्षमता घटने लगती है।

निष्कर्ष

दोस्तों, मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म होने की प्रॉब्लम को सॉल्व करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बस थोड़ी सावधानी और सही आदतों से आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को काफी बढ़ा सकते हैं। ऊपर बताए गए 20 टिप्स में से सिर्फ 5-6 टिप्स भी अगर आप फॉलो करेंगे तो आपको काफी फर्क नजर आएगा।

याद रखें, नई बैटरी तकनीक आने तक हमें अपने यूज पैटर्न को ही बदलना होगा। आज से ही इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें और अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाएं।

अंतिम टिप: अगर इन सभी टिप्स के बाद भी बैटरी फास्ट खत्म हो रही है तो हो सकता है बैटरी खराब हो गई हो। ऐसे में सर्विस सेंटर में बैटरी चेक करवाएं।


इस लेख को शेयर करें 👇

Read Also

Latest Posts

Ajit Gupta
Ajit Gupta
Tech blogger, developer, and digital marketing enthusiast. Sharing tips and tutorials in Hindi.