tech-news

Oppo K14x 5G लॉन्च: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी, सेल शुरू होते ही यूज़र्स में जबरदस्त उत्साह

4 min read पढ़ने का समय

oppo-k14x-5g-launch-india-price-specifications
Oppo K14x 5G लॉन्च: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी, सेल शुरू होते ही यूज़र्स में जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली: OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 10 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश किया। K-सीरीज के इस लेटेस्ट मॉडल को “Endurance Powerhouse” के रूप में प्रमोट किया जा रहा है, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ डिस्प्ले और लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस पर खास फोकस है। Oppo ने भारत भर में लोगो के बिच एक खास जगह बना ली है जिससे यहाँ भारत के लोगो के बिच में जब भी कोई नयी updates आता है लोगो में उत्साह भरा रहता है।

₹15,000–₹17,000 की कीमत वाले सेगमेंट में यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो 5G कनेक्टिविटी के साथ बड़ी बैटरी और भरोसेमंद डेली-यूज़ परफॉर्मेंस चाहते हैं।

ये भी पढ़े मोबाइल बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो क्या करें - 20 आसान टिप्स

Oppo K14x 5G: ये है जबरजस्त फीचर 

  • 6500mAh बैटरी लम्बी बैटरी बैकअप 

  • 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 

  • 6.75-इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट देखने का डबल मज़ा आने वाला है

  • MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर (6nm) बहुत ही पतला होने वाला है ये तो 

  • Android 15 आधारित ColorOS 15 - लेटेस्ट updates 

  • IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस 

Display: 120Hz के साथ मूवी और यूट्यूब देखने का जबरजस्त और स्मूथ अनुभव 

फोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार इसमें 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहती है। 240Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स को अधिक स्मूथ बनाता है। खासकर इंडिया का युथ जो मोबाइल केवल यूट्यूब पर टाइम पास करने और रील्स देखने के चक्कर में खरदता है उसके लिए ये फ़ोन १ मील का पत्थर साबित होगा। 

ये भी पढ़े  - Windows PC में Folder Lock कैसे लगाएँ? बिना किसी Third-Party App

Performance: Dimensity 6300 का दरदार चिपसेट

Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। यह चिपसेट डेली टास्क, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त माना जाता है। 

फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज

स्टोरेज UFS 2.2 है और माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।

Camera: 50MP का धांसू  सेंसर ( अब तो रोज फोटोग्राफी होगी )

फोटोग्राफी और सेल्फी  के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है:

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8)

  • 2MP डेप्थ सेंसर

फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p@60fps तक सपोर्ट करती है।

Battery: सेगमेंट में बड़ा आकर्षण (बैटरी नहीं पूरा का पूरा एनर्जी स्टोरेज )

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह हैवी यूज़ में भी पूरे दिन से अधिक बैकअप दे सकती है। 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ तेज़ चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

Software के साथ आपको  लॉन्ग-टर्म सपोर्ट  देखने को मिल सकता है 

Oppo K14x 5G, Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 48-महीने Fluency Protection का वादा किया है, जिसका उद्देश्य लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस बनाए रखना है।

Oppo K14x 5G की कीमत और उसके स्टॉक्स के बारे में 

  • 4GB + 128GB: ₹14,999 ये बहुत ही बजट में उपलब्ध है। 

  • 6GB + 128GB: ₹16,999 जो लोग थोड़ा एक्स्ट्रा वर्क के लिए ले सकते है। 

फोन Flipkart, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
ओपन सेल 16 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

यह दो रंगों — Icy Blue और Prism Violet — में आता है।

ये भी पढ़े  - iPhone 18 Leak: 2026 में Apple का सबसे बड़ा धमाका! दो बार होगा लॉन्च

निष्कर्ष

Oppo K14x 5G बजट 5G सेगमेंट में बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग के साथ अपनी अलग पहचान बनाता है। हालांकि यह डिवाइस हाई-एंड गेमिंग के लिए नहीं है, लेकिन डेली यूज़, कंटेंट कंजम्प्शन और लॉन्ग बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देने वाले यूज़र्स के लिए यह एक मजबूत विकल्प हो सकता है। Low बजट का मोबाइल जिस लोगो को लेना होगा वो इसको ले सकते है हालाँकि मध्यम वर्गी लोग भी इसको लेने का विकल्प बना सकते है। 

इस लेख को शेयर करें 👇

Latest Posts

Ajit Gupta
Ajit Gupta
Tech blogger, developer, and digital marketing enthusiast. Sharing tips and tutorials in Hindi.